Lucknow Samachar 15 जुलाई 2023: Ritu Karidhal का चंद्रयान -3 में बहुत बड़ा रोल है। शुक्रवार को चाँद के दक्षिणी ध्रुव की उस सतह पर जाने के लिए चंद्रयान -3 रवाना हो गया है। जिसके सम्बन्ध में अब तक कोई जानकारी नहीं है। विश्व भर के वैज्ञानिकों की इस पर नजर है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए यह अभियान इस वजह से और महत्वपूर्ण है।
भारत की “रॉकेट वुमेन” के नाम से विख्यात लखनऊ की बेटी डॉ. रितु करीवाल (Ritu Karidhal) के इशारे पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष के लिए हरिकोटा से रवाना हुआ है। इसरो ने बताया है कि, इस बार चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी महिला वैज्ञानिक डा.रितु को सौंपी गयी है। एवं वह चंद्रयान -3 की मिशन डायरेक्टर हैं।
पी.वीरा मुथुवेल अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। डा.रितु (Ritu Karidhal) इससे पहले दीप्ती आपरेशन डायरेक्टर एवं चंद्रयान-2 में मिशन डायरेक्टर रह चुकी हैं। चंद्रयान-3 में इस बार आर्बिटर नहीं बल्कि एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है, जो किसी संचार उपग्रह की तरह काम करेगा।
Ritu Karidhal की चाँद-सितारों में बचपन से थी दिलचस्पी
लखनऊ के एक मध्यम वर्गीय परिवार में डॉ.रितु का जन्म 1975 में हुआ था। उन्हें बचपनसे ही आसमान एवं चाँद सितारों में दिलचस्पी थी। डा. रितु ((Ritu Karidhal) को इसरो एवं नासा से सम्बंधित समाचार पत्रों के लेख, तस्वीरें एकत्र करना एवं जानकारी हासिल करने का शौक था।
उन्होंने भौतिकी में एससी एवं एमएससी की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से की। इसके पश्चात आईआईएमसी, बंगलूर में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री प्राप्त करने के लिए दाखिला लिया। डा.करीवाल ने इंजीनियर के तौर पर नवम्बर 1997 से इसरो में काम करना शुरू किया।
यूपी के लिए गर्व की बात
इस बार चंद्रयान-3 का मिशन डायरेक्टर शहर की बेटी व् हमारी वरिष्ठ डा.रितु(Ritu Karidhal) करीवाल को बनाया गया है। यह लखनऊ एवं पूरे यूपी के लिए गर्व की बात है। यूपी एमेच्योर एस्ट्रोनॉर्मस क्लब के सदस्यों के बीच इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला में लांचिंग की स्क्रीनिंग करने की योजना है।