कृष्णा नगर से अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

कृष्णा नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे कच्ची शराब का कारोबार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है | इस के पास से लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया |  कुछ दिनों से लखनऊ में कच्ची शरबा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है| कई बार तो नकली शराब का सेवन करने से लोगो की जान तक चली जाती है|

नकली शराब के रोकने के क्रम में पुलिस ने छापा मार कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है| कच्ची शराब  का कारोबार करने वाले अभियुक्त का नाम छोटु पुत्र मो0 सलीम निवासी ए0 बी0 नगर, उन्नाव वर्तमान पता भोलाखेड़ा लखनऊ बताया जा रहा है| इस अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम के तहत मामल  दर्ज कर के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है| इस कार्यवाही को लीड करने वाली टीम में कृष्णा नगर थाना के श्री अरुण कुमार, श्री ज्ञानेश्वर सिंह और श्री जीतेन्द्र  सिंह थे|