उत्तर प्रदेश में केवल 20 दिनों में दो करोड़ से अधिक कोविड का टिका लगाया जा चूका है | भारत में टीकाकरण करने वाला सबसे तेज राज्य के रूप में उभर कर आया है | यूपी में प्रति दिन टिका लगाने की ये दर अमेरिका और रूस में लगने वाले टिका से भी ज्यादा है |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मूल्यांकन में पाया गया की यूपी में औसतन प्रतिदिन 11.73 लाख कोविड -19 का टिका लाएगा गया | Cowin पोर्टल के डेटा के अनुसार टॉप टिका लगाने वाले अन्य राज्य महाराष्ट्र (7.6 लाख प्रति दिन ), गुजरात (4.80 लाख), राजस्थान (4.5 लाख), मध्य प्रदेश (3.71 लाख) है |
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यूपी में दैनिक टीकाकरण की दर दूसरे देशो में प्रति दिन लगने वाले टिको से कही ज्यादा है | अमेरिका में जहां औसतन 8.09 लाख प्रतिदिन हैं, मेक्सिको में प्रति दिन 5.56 लाख ,रूस (3.68 लाख), फ्रांस (2.48 लाख) और कनाडा (0.85 लाख) है |
सचिव श्री आलोक कुमार ने कहा कि कोविड -19 टीकाकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है | सीएम दिन में दो बार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लोगों से आगे आ कर जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया है |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में किया गया मूल्यांकन से पता चला है की वैक्सीन की पहली खुराक मृत्यु दर को रोकथाम में 96% से अधिक कारगर है वही दोनों खुराक 97.5% तक कारगर है | यह भी निष्कर्ष निकला है कि टीका सभी में कोविड -19 के केस में मृत्यु दर को रोकने में मदद करता है |