लखनऊ के सिटी बसों का लाइव ट्रैकिंग होगा आसान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

प्रबंध निदेशक सिटी बस। श्री पल्लव बोस के अनुसार नगरीय परिवहन अपनी वेबसाइट को Chalo – Live Bus Tracking App से जोड़ रहा है। ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा। यात्री घर बैठे ही बसों के लोकेशन की जानकारी लेकर अपनी सुविधानुसार घर से निकल सकेंगे।

इसमें आ रही 100 स्मार्ट इलेक्ट्रिक सिटी बसों के अलावा 40 पुरानी ई-बसों को भी जोड़ा जाएगा। सौ नगर बसों के संचालन के साथ ही यह अपग्रेड जानकारी यात्रियों को मिल पायेगी। इसमें यात्रियों को नगर बसों से जुड़ी हर अहम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इसमें नगर बस का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा।