सरोजनी नगर में अवैध रूप से तम्बाकू बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई |

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

सरोजनी नगर में अवैध रूप से तम्बाकू बनाने का कारखाना चलाया जा रहा था | इस कारखाने में बने हुवे तम्बाकू को लखनऊ के आसपास जनपदों में सप्लाई किया जाता था | पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सरोजनी नगर पुलिस द्वारा छापा मारा गया यहाँ पर भारी मात्रा में कच्चा माल और अर्ध निर्मित तम्बाकू पाया गया | पुलिस ने कच्चा माल,  तम्बाकू और मशीनरी को जब्त कर लिया गया | लखनऊ में काभी दिनों से कई गिरोह चल रहे है जो नकली तम्बाकू बना कर सप्लाई करते है समय समय पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती रही है | पुलिस की छापामारी में एक अभियुक्त को भी पकड़ा गया है जिस का नाम मुकेश तिवारी बताया जा रहा है |  पुलिस की ये कार्रवाही डॉ ख्याति गर्ग आईपीएस के दिशा निर्देश में किया गया |