महानगर पुलिस द्वारा वारदात की योजना बनाते समय 3 चोरों को पकड़ा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 22 दिसम्बर 2023: थाना महानगर पुलिस टीम द्वारा बीती रात 21.12.2023 को चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। रात्रि में छिपकर चोरी की योजना बनाते समय इन चोरो को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। रविन्द्र गुप्ता, मो0 सफीक और सुनील न्यू हैदराबाद क्षेत्र में निर्माणधीन फ्लैट जो काफी दिनो से बन्द था वह छुपकर चोरी की योजना बना रहे थे। तभी इनको महानगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके कब्जे से 2 लोहे की सरिया, एक चाकू, आरी (ब्लेट), एक चाभी का गुछा बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के डिटेल्स इस प्रकार से है।

  • रविन्द्र गुप्ता पुत्र अमरनाथ गुप्ता निवासी 51 / 08 पुरानी काशीराम कालोनी लौलाई थाना चिनहट लखनऊ उम्र लगभग 28 वर्ष।
  • मो0 सफीक उर्फ सफीक पुत्र पप्पू खाँन निवासी काशीराम कालोनी थाना चिनहट लखनऊ उम्र लगभग 22 वर्ष।
  • सुनील पुत्र स्वामीनाथ शर्मा निवासी छोटा सुहांस थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा उम्र लगभग 21 वर्ष।

पकड़े अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके है। इन पर पहले से कई मुक़दमे दर्ज है। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

  1. उ0नि0 सूर्यबली यादव थाना महानगर लखनऊ
  2. उ0नि0 शिवम दीक्षित थाना महानगर लखनऊ
  3. का0 राकेश चौबे थाना महानगर लखनऊ