विद्युत निगम अपने अभियंता एवं कर्मचारियों की संपत्ति की करेगा जाँच, आय से अधिक संपत्ति मिलने पर होगी भ्रष्टाचार की कार्यवाही, हड़ताल में सम्मिलित लोग होंगे निशाने पर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 23 मार्च 2023: विद्युत निगम अब अभियंता एवं कर्मचारियों पर हड़ताल के पश्चात कड़ाई करने जा रहा है। अब वह विभागीय अभियंता एवं  कर्मचारियों की संपत्ति की जांच करेगा।

कहा जा रहा है कि, इसमें पहले अधिकतर उन लोगों की जांच होगी जो कि, हड़ताल में सम्मिलित थे। जानकारी के अनुसार, सबको निशाने पर लेने का विचार अध्यक्ष ने किया है।

वास्तव में, विभाग को प्रत्येक वर्ष अपनी संपत्ति की जानकारी अभियंता एवं कर्मचारी उपलब्ध कराते है। इसके पश्चात इसका सत्यापन कराया जाता है। इस संबंध में पूर्व में ही विभाग के 9 अभियंता फंसे हैं। वैसे उनके विरुद्ध 2 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के पश्चात भी कार्यवाही नहीं हो पायी है। कहा जा रहा है कि, वह अपने रुतबे का उपयोग कर फाइल दबवा चुके हैं।

 सतर्कता विभाग करेगा जांच

भ्रष्टाचार के आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही हेतु सतर्कता विभाग हड़ताल का नेतृत्व करने वालों की जांच करेगा। जांच की वजह से अभियंताओं की तरक्की पर भी आय से ज्यादा संपत्ति के संबंध में रोक लगाई गई थी। विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में लगभग 50 से अधिक लोगों को विगत 1 वर्ष के दौरान नौकरी से निकाला जा चूका है।

आयकर विभाग करेगा सहायता

 इस संबंध में बिजली विभाग की सहायता आयकर विभाग करेगा। विभाग की कम वक्त में अधिक संपत्ति बनाने वालों पर विशेष नजर है  अभियंताओं एवं कर्मचारियों द्वारा रिश्तेदार एवं निकटवर्तियों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति को भी जाँच के दायरे में लाया जायेगा। अभी तक तैयार की गयी 200 से अधिक लोगों की लिस्ट में अभियंता संघ, जेई संगठन, एवं कर्मचारी संगठनों के नेता सम्मिलित हैं।

ये भी पढ़े

इपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी और उरई में केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक को सीबीआई ने घुस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

1 thought on “विद्युत निगम अपने अभियंता एवं कर्मचारियों की संपत्ति की करेगा जाँच, आय से अधिक संपत्ति मिलने पर होगी भ्रष्टाचार की कार्यवाही, हड़ताल में सम्मिलित लोग होंगे निशाने पर”

Comments are closed.