बहरूपिया गैंग: 50 लुटेरों का गैंग पुलिस कर्मी बनकर लूट रहा।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 08 दिसम्बर 2022: राजधानी में 50 लुटेरों का गैंग  पुलिसकर्मी बनकर लोगों को लूटने में लगा है। पिछले दिनाें आलमबाग पुलिस व क्राइम बांच की टीम और चौक पुलिस ने आठ लुटेरों को हिरासत में लिया। जाँच- पड़ताल में इनके गैंग के संबंध में पता चला। इसके पश्चात पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को ढूढने का प्रयास कर रही है।

आलमबाग के चंदरनगर में हरकीरत सिंह की मां कृपाल कौर ने रविवार को पुलिस को जानकारी दी कि वह सहेली के साथ समान खरीदने बाजार गई थीं। जहां  लुटेरे ने बेटे का दोस्त बनकर सरकारी सहायता दिलाने का झूठा भरोसा दिया और जेवरात उतरवाकर गायब हो गया।

विभूतिखंड स्थित एचडीएफसी बैंक के अंदर रकम जमा करने गए नीरज से ढाई लाख रुपयों की लुट की गई। पूरी  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले सत्यनाम कैंट स्थित एसबीआई में रुपये निकालने गए थे। इसी समय एक युवक ने नोट में रंग लगा होने की बात कही। नोट अलग करवाते वक़्त मौका पाकर 24 हजार रुपये गायब कर दिए।

डंडइया बाजार में सब्जी खरीदने गई न्यू रामनगर की रातपति देवी को महिला व युवक ने बातों में  फसाकर कंगन उतरवा लिए। जब तक पीड़िता कुछ समझ पाती तब तक दोनों गायब हो गये।

पुलिस के  अनुसार, शहर में ईरानी गिरोह के नाम से 50 से अधिक सदस्य सक्रिय हैं। ये छोटी-छोटी टीम बनाकर घटना को अंजाम देते हैं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि,पकडे गये लुटेरों से कुछ जानकारी प्राप्त हुई  हैं। जिसके अनुसार  बाकी सदस्यों को भी पकड़ने के प्रयास किये जा  रहे हैं। 

ईरानियों के घरों में बनाते हैं ठिकाना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग के सदस्य मध्यप्रदेश, मुंबई, शहडोल इत्यादि जनपदों से लखनऊ आते हैं। इसके पश्चात सीतापुर रोड के महमूदाबाद क्षेत्र में ईरानियों के घरों में रहतें हैं। इसके बदले में इन लोगों को लुट में प्राप्त  माल का कुछ भाग दे देते हैं। गैंग के सदस्य छोटी-छोटी टीम बनाकर वारदात करते हैं और अधिकतर साधारण व्यक्ति को फंसाते हैं। इसमें पहला व्यक्ति बातों में उलझाता है, दूसरा ध्यान भटकाता है और तीसरा सामान बदलकर या चोरी कर भाग जाता है। पीड़ित को जब तक इसकी जानकारी होती है, तब तक सभी  लुटेरे भाग जाते  हैं।

पुलिस की तरह रखते हैं पहनावा

गैंग के सदस्य पुलिस के समान बने रहते हैं। उन्हीं के तरीके से बाल कटवाते हैं और आवश्यकता पड़ने पर नकली पिस्टल का प्रयोग भी करते हैं। विशेष बात यह है कि घटना के समय ये मोबाइल का प्रयोग नहीं करते हैं।

इस तरह बरतें सतर्कता

  • एटीएम में किसी की भी सहायता न लें, साथ ही किसी को अंदर न आने दें।
  • कार से तेल निकलने की बात पर नीचे न उतरें।