लिवर प्रत्यारोपण: केजीएमयू में 20वां सफल लिवर प्रत्यारोपण

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 25 दिसम्बर 2022: केजीएमयू में लिवर प्रत्यारोपण के पश्चात बाराबंकी के मरीज को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे बहन ने लिवर दिया था। 14 दिसंबर को किया गया यह ट्रांसप्लांट केजीएमयू का 20वां सफल प्रत्यारोपण है।

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह  के अनुसार, 42 वर्षीय मरीज को लिवर सिरोसिस की  गंभीर बीमारी थी। जिसके प्रत्यारोपण  हेतु उसकी 43 वर्षीय बहन तैयार हुई। उनके लिवर का मिलान होने के पश्चात 14 दिसंबर को प्रत्यारोपण हुआ। इसके पश्चात मरीज को देखरेख में रखा गया था।

ग्रुप में केजीएमयू से डॉ. बिपिन पुरी, डॉ. अभिजीत चंद्रा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. तन्मय तिवारी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. सेल्वकुमार नागानाथन, डॉ. विवेक यादव, डॉ. तूलिका चंद्रा, डॉ. अमिता जैन, डॉ. अनित परिहार, डॉ. वाहिद अली, डॉ. अविनाश अग्रवाल, डॉ. डी हिमांशु, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव के अतिरिक्त पीयूष श्रीवास्तव और क्षितिज वर्मा थे। कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने सफल शुभकामनाएं दीं।