राजधानी एक्सप्रेस: बनारस से लखनऊ की यात्रा 5 घंटे में, शटल ट्रेन के अनुसार चलेगी बसे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 25 दिसम्बर 2022: राज्य परिवहन निगम वाराणसी से लखनऊ के मध्य शटल ट्रेन के अनुसार ‘राजधानी एक्सप्रेस’ बसें  संचालित करेगा। ये नॉन स्टॉप बसें 5 घंटे में बनारस से लखनऊ की दूरी पूरी करेंगी।

इनका किराया  जनरल बसों से  10% अधिक होगा। जौनपुर बाईपास से गुजरते  हुए सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  होते हुए ये बसें सीधे लखनऊ आयेंगीं। इनको जनवरी में  चलाये जाने की उम्मीद है। 

कम समय में अधिक दुरी पार करने वाली 5 राजधानी एक्सप्रेस बसों का प्रस्ताव परिवहन निगम के मुख्यालय ने मान लिया है। कैंट, चंदौली (कैंट होकर), जौनपुर,सोंनभद्र और विंध्य नगर डिपो से एक-एक बस को  संचालित किया जायेगा। इन बसों का कलर भिन्न रहेगा। लम्बी दूरी की बसें वाराणसी से लखनऊ की दूरी अभी 7 से 8 घंटे में तय करती हैं। प्रातः 4 बजे के  पश्चात लखनऊ हेतु बसें संचालित होती हैं।