5 साल की केति मर कर भी जीवित रहेगी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 16 दिसम्बर 2022: आगरा में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल की बेटी केती अग्रवाल (5 वर्ष) की आंखों से कोई अन्य व्यक्ति दुनिया को देखेगा। केति अग्रवाल की बृहस्पतिवार को प्रातः  08:30 बजे मौत हो गई। नार्थ विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले विवेक अग्रवाल ने बेटी की ऑंखें दान करने का फैसला किया, जिसके पश्चात एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को सूचना दी।

नेत्र रोग विभाग की कॉर्निया प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के देखरेख में टीम ने नेत्रदान की कार्यवाही संपन्न कराई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आगरा ब्रांच के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल, सचिव गौरव सिंघल, आगरा सिकासा अध्यक्ष साक्षी विवेक जैन, कोषाध्यक्ष आयुष गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अजय जैन, सौरभ नारायण सक्सेना इत्यादि ने उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल की बेटी के असमय मृत्यु पर दुःख प्रकट किया है। 

2005 से शुरु है

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि, नेत्रदान का प्रकल्प  साल 2005 से शुरु है, लेकिन इसमें वृद्धि 2015 से  हुई। 200 लोगों के नेत्रदान से 400 कॉर्निया प्राप्त हुईं। 

नेत्रदान हेतु फोन पर दे सकते हैं सूचना

एसएन के नेत्रदान काउंसलर ने कहा कि कार्निया के लिए 50-60 मरीजों की वेटिंग रहती है। किसी की मृत्यु के पश्चात परिवार वाले 9639592894 पर सूचना दे सकते हैं। टीम घर से कॉर्निया ले लेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष ने बताया कि मंच, हेल्प आगरा, क्षेत्र बजाजा कमेटी से भी कॉर्निया दान हेतु संपर्क कर सकते हैं।