लखनऊ 5 जनवरी 2023: उत्तर भारत मेंठण्ड के कहर के मददेनजर जनता हेतु अलाव एवं रैन बसेरे उपलब्ध कराये जा रहें हैं। जनता भी अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रही हैं। इसी प्रकार लखनऊ के चिड़िया घर में भी चिकित्सकों के परामर्श पर जानवरों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। एवं कंबल और हीटर भी उपलब्ध कराया गया है।
वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि, चिड़िया घर में जानवरों को ठण्ड से सुरक्षा हेतु कंबल और हीटर की व्यवस्था की गयी है। चिकित्सकों के परामर्श पर उनके खाने में भी परिवर्तन किया गया है। मंगलवार को अत्यधिक ठण्ड की वजह से दिन का तापमान 6.4 डिग्री गिरकर10.6 डिग्री दर्ज किया गया ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिकों के अनुसार,लखनऊ हेतु रेड अलर्ट है। यहां अत्यधिक ठण्ड एवं ठण्डी हवा से मना नहीं किया जा सकता है।