पुरानी गाड़ियाँ को इलेक्ट्रिक में परिवर्तित कर कबाड़ होने से बचाया जा सकता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 11 जनवरी 2023: निवेशक सम्मेलन के समय मर्करी हॉल में जाने से पूर्व एक पुरानी सी स्कूटर लोगों को लुभाने का केंद्र रही। कानपुर से आए मोटर मेकेनिक वीरेंद्र शुक्ला एवं सेवानिवृत्त बैंक अफसर राजेश सिडाना हर किसी को इसकी विशेषता से सम्बंधित जानकारी दे रहे थे। वीरेंद्र बताते हैं पुरानी गाड़ियाँ जाएंगी किधर, आज ये बड़ा प्रश्न है। विचार करने वाली बात है कि, इतना कूड़ा एकत्रित किया जायेगा। वैसे ही हमारा पर्यावरण कई प्रकार के कूड़ों से भरा पड़ा है। 5 वर्ष पूर्व हमने इन सबके सम्बन्ध में एक जागरूकता अभियान चलाया। हम लोग लोगों को जानकारी दे रहे हैं कि पेट्रोल से संचालित पुराने स्कूटर को इलेक्ट्रॉनिक में परिवर्तित कराएँ। हम स्वयं ये कार्य करते हैं। इसके ऊपर लगभग 50 हजार रुपये का खर्च आता है। इस समस्त जागरूकता अभियान को संचालित करने वाले राजेश सिडाना बताते हैं कि रिटायर्मेंट के पश्चात स्वयं को कुछ रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहने  की इच्छा ने हमें यह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।