यूपी, उत्तराखंड के लिए महिला अग्निवीर भर्ती रैली आज से, लखनऊ में विशेष तैयारी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 30 नवम्बर 2022: महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर रैली भर्ती बुधवार से लखनऊ में प्रारम्भ होगी। भर्ती आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में प्रारम्भ हो रही है। रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं के लिये आयोजित की जा रही है । इससे महिलाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का अवसर प्राप्त होगा। अग्निवीर योजना की घोषणा के पश्चात सेना भर्ती मुख्यालय क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सम्बन्ध में आयोजित की जा रही यह प्रथम महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली है। 

इस भर्ती  के लिए पंजीकरण के अत्यधिक उम्मीदवारों की संख्या  दिखायी दी। चयनित होने के पश्चात ,चयनित उम्मीदवारों को देश भर में विशेष ड्यूटी पर नियुक्त किया जाएगा। इससे पूर्व कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरु में ट्रेनिंग दी जाएगी। सेना के अधिकारियों ने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और मशवरा दिया है कि वे दलालों और एजेंटों से दूर रहें।

ये है प्रशासन की तैयारी

  • 25 मोबाइल शौचालय
  • 10  टैंकर पीने के पानी के लिए
  • 03 शामियाना टेंट बैठने के लिए
  • 03 एंबुलेंस व महिला डाक्टरों के ग्रुप की तैनाती
  • 100 महिला पुलिस सिपाही की भी तैनाती
  • 05 बसों का इंतजाम चारबाग से रैली स्थल तक

महिला अग्निवीर पदों पर नियुक्तियों  के आवेदन हेतु महिला अभ्यर्थीयों का 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उम्र सीमा 30  साल वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक  भारतीय सेना आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है।  एवं रैली से सम्बंधित कार्यक्रम को भी  देख सकते हैं।