लखनऊ 09 दिसम्बर 2022: लखनऊ में गुरुवार की रात्रि में एक भयानक घटना घट गयी। चारबाग के होटल रंगोली के बेसमेंट में स्थित बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट में भयंकर अग्निकांड हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की जलकर मृत्यु हो गई। एवं 3 लोग अत्यधिक झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल में उस समय 7 लोग रुके थे। ये लोग नासिक से विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। यह हादसा रात्रि में लगभग 9.30 बजे हुआ है। रात्रि 11 बजे तक धुआं और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखायी दीं।
आग लगने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस और अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर पहुचे। 2 घंटे काफी मेहनत के पश्चात आग को नियंत्रित किया जा सका। पुलिस के अनुसार ,घटना गैस सिलेंडर के रिसाव की वजह से हुई। पुलिस-अग्निशमन की टीम घटना स्थल की पड़ताल कर रही है।
होटल में बिरयानी खाने आए लोग
ADCP मध्य राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, चारबाग में कबीर होटल है। इसके एक भाग में रंगोली होटल भी बना है। रंगोली के बेसमेंट में बेस्ट बिरयानी के नाम से एक रेस्टोरेंट है। जिसमें एकाएक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में भगदड़ मच गयी। जैसे- तैसे आग को नियंत्रित करने हेतु टीम जुट गई। कबीर होटल में लगे अग्निसमन उपकरणों से आग को नियंत्रित करने का सभी ने प्रयास किया। इसके अतिरिक्त अग्निसमन विभाग को जानकारी दी गई।
ADCP ने बताया कि ,इस घटना से रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आए लोग आग से अत्यधिक झुलस गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नासिक के रहने वाले प्रकाश सुधाकर दात्रे (30) को मृत करार कर दिया गया । एवं उनके मित्र अनीस शेख उर्फ बादशाह सहित 3 लोग अत्यधिक झुलस गये हैं । उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जांच करने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अग्निसमन अधिकारी मंगेश कुमार के अनुसार, रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल के अग्निसमन उपकरण की वजह से आग को वक़्त रहते नियंत्रित कर लिया गया।
विवाह समारोह में शामिल होने आए थे सभी
ADCP के अनुसार, मृतक अपने 7 मित्रों के साथ प्रतापगढ़ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। सभी गुरुवार को विवाह से वापस आने के पश्चात चारबाग के रंगोली होटल में रुके थे। इनमे से तीन व्यक्ति होटल में बने रेस्टोरेंट में बिरियानी खाने चले गए। जबकि 4 मित्र होटल में रुके रहे। सभी को शुक्रवार को ट्रेन से वापस लौटना था।
पड़ोसी गैस रिसाव के लिए कर रहे थे शिकायत
पड़ोसियों ने जानकारी दी कि,कई दिनों से गैस रिसाव की गंध आ रही थी। इसकी पड़ोस में स्थित दुकानदार शिकायत करते थे, तो शांत करा देता था। अनेक लोगों ने घटना की चेतावनी दी थी, परन्तु हर बार कुछ नहीं होगा कहकर टाल देता था। ADCP ने बताया कि, सभी के बयान नोट करने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
रेस्टोरेंट के प्रवेश द्वार पर बना रखी थी रसोई
आस- पास के लोगों ने अवगत कराया कि रेस्टोरेंट की रसोई बाहर बनी है यहाँ आने वाले ग्राहक अंदर बैठ कर खाते थे। गैस सिलेंडर में आग लगी और गेट तक फैल गई। इस वजह से दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके। और आग फैलते ही उसकी गिरफ्त में आ गए। हर तरह से स्वयं को बचाना चाहा, लेकिन बाहर नहीं आ सके।