जिम की फ्रेंचाइजी देने के लिए एक करोड़ हड़पे , रूपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी दी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 3 जनवरी 2023: ओलंपिया जिम की फ्रेंचाइजी देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के पुत्र से एक करोड़ की ठगी का प्रकरण प्रकाश में आया है। शिक्षा अधिकारी की पत्नी प्रियंका मीनू का कहना है कि,रूपये मांगने पर पुत्र शुभेंदु सिंह को मारा एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

4 माह से पुलिस के बड़े अफसरों से प्रार्थना कर रही थीं। 31 दिसंबर को गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा लिख लिया।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार, गोमतीनगर विस्तार के बेतवा अपार्टमेंट की रहने वाली प्रियंका मीनू ने जानकारी दी कि, पति आलोक कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी थे।

उनकी मौत के पश्चात अनेक श्रोतों से 1 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। पुत्र ने जिम खोलने का विचार व्यक्त किया। उसने ओलंपिया जिम के मालिक जानकीपुरम सेक्टर-जी के रहने वाले रामकुमार सिंह राठौर व रोशन कुमार खत्री से बात की।

दोनों 1 करोड़ में 2 फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराने पर सहमत हुए। रामकुमार ने 88.75 लाख रुपये खाते में जमा कराए एवं 3 लाख कैश लिया। इसके पश्चात जाली मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट कम फ्रेंचाइजी तैयार करके दे दिया।

प्रियंका के अनुसार,रामकुमार व रोशन ने ये रूपये 7 फरवरी से जून के बीच में 7 खातों में जमा कराये। इसमें ओलंपिया जिम के मल्हौर के सपना सिंह वर्मा के खाते में 5 लाख, फरीदीनगर जोन की नेहा गुप्ता के खाते में  7 लाख, मड़ियांव के शाखा के अनुपम घोष के खाते में 6 लाख, लीगल कंसलटेंट रोशन खत्री के खाते में 8 लाख, रोशन खत्री के मुंशी रामचंद्र त्रिपाठी के खाते में 2 लाख, बीबीडी ब्रांच के अंकित सिंह के खाते में 3 लाख, मालिक राम सिंह राठौर के खास मनीष मिश्रा के खाते में 12 लाख रुपये जमा कराए।