Lucknow Samachar 20 नवंबर 2023: उत्तर प्रदश में जल्द ही दिव्यांगों की पेंशन में वृद्धि की जायेगी। इस वृद्धि के बाद दिव्यांगों की पेंशन 1 हजार रुपये से बढ़कर 15 सौ रूपये हो जायेगी। इसके लिए दिव्यांगजन विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसका लाभ प्रदेश के 11 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिलेगा।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि, पेंशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सरकार ने इसके अलावां भी दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई सारे काम किये हैं। वर्तमान में यूपी में 11.26 लाख दिव्यांगों को 1 हजार रुपए प्रति माह की दर से पेंशन प्रदान की जा रही है। इस योजना में वर्ष 2017 से अब तक 2,50,678 नए दिव्यांगजन शामिल किये गए हैं।
वर्तमान में दिव्यांगजन पेंशन योजना के अंतर्गत 11 सौ करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान है। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि, पेंशन में बढ़ोत्तरी किये जाने पर विभाग को 550 से 600 करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। यह पूंछे जाने पर कि, कब तक यह वृद्धि हो जायेगी। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि, हम प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जल्द ही इसके परिणाम आपके समक्ष होंगे।