पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य केस में नया मोड़, कभी भी निलंबित हो सकते हैं, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 20 नवंबर 2023: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के ऊपर उनके पति आलोक मौर्य ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके द्वारा अपनी पत्नी पर लगाए गये आरोपों में एक आरोप यह भी था कि, उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध है। और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य व् होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे मिलकर उनकी ह्त्या करवाना चाहते हैं।

इस बारे में आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के विरुद्ध कई बड़े आरोप लगाते हुए डीजी होमगार्ड को भी पत्र लिखा था। इन आरोपों के बाद मनीष दुबे को गाजियाबाद से महोबा स्थानांतरित कर दिया गया था। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी आरम्भ कर दी गयी। कहा जा रहा है कि, मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश सरकार की तरफ से जल्द जारी हो सकता है। डीजी होमगार्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे को सस्पेंड करने की संस्तुति कर दी है।

बता दें कि, पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य के ऊपर उनके पति आलोक मौर्य ने भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगाये थे। और इलाहाबाद के पारिवारिक न्यायलय में इनका तलाक का केस भी चल रहा था। वैसे अब इस मांमले में दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। कुछ महीनों पहले जब आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी के ऊपर यह आरोप लगाए थे, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्या और मनीष दुबे की बातचीत का आडियो भी पोस्ट किया था। जो काफी वायरल हुआ था।

इस वायरल आडियो में आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचने के सम्बन्ध में बातचीत हुई है। डीजी होमगार्ड ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस वायरल वीडियो को भी दर्शाया है।

मनीष की पत्नी ने भी लगाया 80 लाख रूपये दहेज मांगने का आरोप

होमगार्ड विभाग में आलोक मौर्य के अतिरिक्त मनीष दुबे की पत्नी ने भी शिकायत की थी। उन्होंने जांच के दौरान मनीष दुबे पर आरोप लगाया है कि, वह शादी के बाद उनसे 80 लाख रूपये दहेज़ की मांग कर रहे थे। पहले मनीष की पत्नी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने 2 पन्ने का अपना लिखित ब्यान डीजी होमगार्ड संतोष सिंह को भेजा था।

बता दें कि, कुछ दिन पहले ज्योति मौर्य का मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा है। मीडिया में उनके विरुद्ध दिखाई जा रही खबरों पर रोक लगाने के लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायलय में एक याचिका भी दायर की है, जिसमें ज्योति मौर्य ने बताया है कि, कई मीडिया प्लेटफार्म पर उनके बारे में अनुचित ख़बरें चल रही हैं। जिस पर रोक लगाई जाए।