Holi Hurdang: लखनऊ में हुडदंग में 400 से अधिक घायल, 20 की गयी जान, 9 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 10 मार्च 2023: लखनऊ में होली पर हुडदंग में 400 से अधिक लोग घायल हो गये। लगभग 200 से अधिक लोगों को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है। 9 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जबकि 20 लोगों की मौत हो गयी है। एवं बाकी लोगों को इलाज के पश्चात घर भेज दिया गया है। हास्पिटल आने वाले लोगों में रंगों से त्वचा व नेत्र रोग की शिकायत वाले मरीज के अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के मरीज शामिल रहे।

 24 घंटे में 102 मरीज आये लोकबंधु हास्पिटल

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार, 24 घंटे में कुल 102 मरीज हास्पिटल आये थे। हास्पिटल आने वालों में 91 पुरुष,10 महिला व 1 बच्चा था। 

इनमें से 2 मृत स्थिति में लाए गए थे। गंभीर अवस्था में घायल 3 मरीजों को भर्ती किया गया। प्राथमिक इलाज के पश्चात अन्य को घर भेज दिया गया।

होली के हुड़दंग में 70 लोग आये लोहिया संस्थान

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एपी जैन ने बताया कि, 70 लोग होली के हुड़दंग में हास्पिटल आये। जिनमे 3 मरीज मृत स्थिति में लाए गए,1 मरीज की उपचार के वक़्त मृत्यु मौत हो गई। 30 मरीज सड़क दुर्घटना के थे, त्वचा रोग से 15 व् नेत्र रोग से पीड़ित 12 मरीजों में 9 को भर्ती किया गया। 

होली के दिन 287 मरीज पहुंचे केजीएमयू

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ.संदीप तिवारी ने बताया कि, 287 मरीज होली के दिन उपचार हेतु पहुंचे। होली के हुड़दंग में सड़क दुर्घटना में घायल होकर 98 लोग आए थे। सड़क दुर्घटना में घायल अनेक मरीजों ने शराब पी रखी थी। 7 मृत स्थिति में लाये गये थे, एवं गंभीर अवस्था में घायल 7 मरीजों की जान चली गई। इसमें 4 लोगों की जान गोली लगने से गयी। अभी भी अनेक मरीज भर्ती हैं।

 295 मरीज आये बलरामपुर हास्पिटल

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता के अनुसार, इमरजेंसी में बुधवार को 24 घंटे में 295 मरीज आये। 3 मरीजों में रंग खेलते वक़्त आंखों में एलर्जी हो गई। एवं 17 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते समय घायल होकर हास्पिटल आये। 55 को भर्ती किया गया, जबकि 65 को टांके लगाकर व ड्रेसिंग कर घर भेज दिया गया।

570 मरीज पहुंचे सिविल,27 भर्ती

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह के अनुसार, 570 मरीज बुधवार को 24 घंटे में हास्पिटल पहुंचे। होली के हुड़दंग के लगभग 109 मामले रहे। इनमें गंभीर हेड इंजरी के 6 मरीजों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 27 को भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़े

Satish Kaushik: अभिनेता ,फिल्म निर्माता व निर्देशक सतीश कौशिक का लखनऊ से था गहरा संबंध।