Cantonment: कैंट में अज्ञात वाहन की भिडंत से इंस्पेक्टर की मृत्यु।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 08 दिसम्बर 2022: कैंट के बनिया बाजार चौराहे के निकट बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह यादव (46) की मृत्यु हो गई। वह इन्दिरा भवन के पिछड़ा वर्ग आयोग  में नियुक्त थे। पुलिस के अनुसार, परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है ।

इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार ने कहा कि सत्येन्द्र सिंह 2001 बैच के थे। वह आशियाना क्षेत्र में  निवास करते थे। बुधवार शाम को ड्यूटी से छूटने के पश्चात वह बाइक से घर आ रहे थे। सायंकाल वह बनिया बाजार चौराहे के  निकट पहुंचे ही थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। एकाएक हुई टक्कर से  सतेन्द्र सिंह यादव बाइक सहित अपना नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकरा करगंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी प्राप्त होते ही पहुंची पुलिस उन्हें  गंभीर अवस्था में  सिविल  हॉस्पिटल लेकर गयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया। वह स्थाई रूप से मिर्जापुर चुनार के निवासी थे।