रिटायरमेंट के दो दिन बाद ही जालसाजी में एलडीए(LDA) बाबू गिरफ्तार

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

एलडीए(LDA) से दो दिन पहले सेवानिवृत्त हुए बाबू श्रीकृष्ण भारती को बृहस्पतिवार को गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर जालसाजी कर एलडीए के करोड़ों रुपये के भूखंड बेचने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है। इसी मामले में एलडीए के दो कर्मचारी कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किए गए थे।

जाली कागजात तैयार किया:

एसीपी(SCP) गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया की 9 अगस्त को एलडीए के योजना सहायक विवेक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज बताया था कि एलडीए कर्मचारी अनुज कुमार सिंह, शरत चंद्र मिश्र और श्रीकृष्ण भारती ने विक्रांत खंड स्थित भूखंड 2/1-बी को जाली कागजात तैयार कर बेच दिया है।

आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर ये धोखाधड़ी की:

विभागीय छानबीन में पता चला कि श्रीकृष्ण ने विभाग से जारी किए गए आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।

और भी कई लोग थे इस में शामिल:

इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड श्रीकृष्ण के साथी अमित यादव व संतोष कुमार यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गोमतीनगर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ल ने बृहस्पतिवार को सामाजिक परिवर्तन स्थल के पास से आरोपी  श्रीकृष्ण भारती को गिरफ्तार कर ,कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में आरोपी अजय वर्मा की भी पुलिस को तलाश है। वह एलडीए के संपत्ति विभाग का कर्मचारी है और धोखाधड़ी कर भूखंड बेचने में उसकी भी अहम भूमिका है।