अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नए सदस्यों की होगी भर्ती, रिटायर होंगे 3 सदस्य

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 15 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नए सदस्यों की  भर्ती की जाएगी। आयोग में आगामी नियुक्तियों एवं इंटरव्यू के मद्देनजर शासन स्तर पर नए सदस्यों की भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। आयोग में1 अध्यक्ष एवं 8 सदस्यों के पद हैं। वर्तमान में राजस्व मंडल के पूर्व अध्यक्ष व रिटायर आईएएस अफसर प्रवीर कुमार अध्यक्ष हैं।  हालाँकि अरुण सिंह, सीमा रानी, अशोक अग्रवाल, ओएन सिंह व रचना पाल सदस्य हैं। एवं 3 पद रिक्त हैं।

सभी सदस्यों में से अरुण सिंह, सीमा रानी एवं अशोक अग्रवाल 24 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे। इसके पश्चात आयोग में ओएन सिंह एवं रचना पाल ही सदस्य रहेंगे। इसलिए आयोग ने शासन को नए सदस्यों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि,आगामी दिनों में हजारों पद पर नियुक्तियां की जाएँगी। हजारों अभ्यर्थियों के इंटरव्यू भी किये जाने हैं। इस कारण से आयोग में नए सदस्यों की  नियुक्ति की काफी जरुरत है।