एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए करोड़ों हजम करने वाले हिरासत में।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 15 जनवरी 2023: लखनऊ की एक छात्रा सहित देश के अनेक छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों के पास आधार कार्ड सहित बहुत वस्तुएं मिली हैं। इनसे हजम किये गये रूपये नही मिल सके हैं।

विकास नगर के सेक्टर-5की रहने वाली दर्शिका सिंह ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि, उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा था कि,वह नोएडा सेक्टर-125 इको टावर स्थित ट्रूथ एडवाइजर कैरियर कंसलटेंसी से  बोल रहा है। उसने उसे अनेक सरकारी चिकित्सा विधालय में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का भरोसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने छानबीन प्रारंभ की एवं बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक कुमार एवं बांदा के रहने वाले राजेश कुमार आहूजा को हिरासत में ले लिया। रोपी दीपक का वास्तविक नाम दीपेंद्र है। दोनों ने दर्शिका को बंगलुरु और बनारस के चिकित्सा विधालय में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने बताया था कि, काउंसिलिंग हेतु1से 5 जनवरी 2023 को जाना होगा। जब दर्शिका संबंधित विधालय गयीं तो जानकारी हुई कि,वहां उनके नाम से कोई सीट नहीं है।

 गैंग का मुखिया यश चौबे है। उसने अपने अनेक जाली नाम रखे थे। जिसमे जय मेहता, यशवंत चौबे, यश चतुर्वेदी  समेत अन्य नाम सम्मिलित हैं। गैंग ने देश भर के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। गैंग विगत 3 वर्ष से ठगी के धंधे में संलिप्त है। वह नीट परीक्षा में असफल विधार्थियों को शिकार बनाता है। पूर्व में आरोपियों ने दिल्ली के मालवीय नगर में अपना कार्यालय खोला था। यहां पर ठगी करने के पश्चात आरोपी अक्तूबर 2021 में नोएडा आ गए। इन्होंने दिल्ली, नोएडा के अतिरिक्त लखनऊ एवं कानपुर में अपने कार्यालय खोलकर विधार्थियों से लाखों रुपये ठगे हैं। आरोपियों ने पीड़ितों से गृह राज्य और बाहरी कॉलेज में प्रवेश दिलाने हेतु भिन्न-भिन्न शुल्क निर्धारित किये थे। उन्होंने 20 लाख से लेकर 35 लाख रुपये तक में प्रवेश दिलाने का सौदा किया था। ये लोग स्वयं को कालेज का प्रतिनिधि कहते थे।