उलमा बोर्ड ने सीएम को लिखा पत्र लिखकर कहा की प्रदेश में मंगलवार को निर्धारित हो साप्ताहिक छुट्टी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 15 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के सदस्य डायरेक्टर एवं ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रवक्ता शफाअत हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के समस्त संस्थानों में मंगलवार को साप्ताहिक छुट्टी निर्धारित करने की मांग की। शफाअत हुसैन ने प्रदेश में संचालित रविवार की साप्ताहिक छुट्टी को गुलामी की निशानी कहा। 

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया है कि, भारत में मुगलों के शासन काल में शुक्रवार को छुट्टी होती थी, क्योंकि इस्लाम में शुक्रवार यानी जुमा का दिन नमाज हेतु खास होता है। तब मुगलों ने शुक्रवार की छुट्टी  हिन्दुस्तानियों पर जारी की थी। बताया कि, भारत में रविवार की छुट्टी का प्रारंभ 1843 में अंग्रेज गर्वनर जनरल ने  प्रारंभ करवाया था। 

इसके पश्चात 1844 में विधालय एवं कॉलेज में भी रविवार की छुट्टी होने लगी। उन्होंने बताया कि, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के रूप में मान्यता भारत सरकार द्वारा नहीं स्वीकृत की गई है, बल्कि यह अंग्रेजों के वक़्त से ही संचालित होती आ रही है। उन्होंने इन समस्त बातों पर विचार करते हुए प्रदेश में मंगलवार को साप्ताहिक छुट्टी निर्धारित करने की मांग की है।