परिवहन निगम में महिला कर्मचारी को शराब के नशे में जबरन रंग लगाने वाला लिपिक निलाबित, महिला कर्मचारी ने की थी शिकायत

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 17 मार्च 2023: परिवहन निगम में महिला कर्मचारी को शराब के नशे में जबरन रंग लगाने वाले लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। वास्तव में, बुकिंग क्लर्क मनीष कुमार की लखनऊ में नियुक्त एक महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज से मामले की जानकारी हुई है। उसके विरुद्ध जबरदस्ती रंग लगाने का आरोप था। 

जांच के दौरान विजुवल चेक किये जाने पर आरोप सत्य पाया गया। इसके पश्चात, बुकिंग क्लर्क मनीष कुमार दीक्षित को लखनऊ रीजन क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने निलंबित कर दिया ।

चारबाग डिपो में नियुक्त मनीष की इससे पूर्व भी अनेक गंभीर मामलों में शिकायतें चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को प्राप्त हुई थीं। उनकी जांच हो रही थी। वैसे उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

जबरदस्ती रंग लगाते हुए बंद किया कमरे का दरवाजा

महिला कर्मचारी की होली पर ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि, बुकिंग क्लर्क ने महिला परिचालक से छेड़खानी की। सूत्रों के अनुसार, उसने मना करने के पश्चात भी बैगवॉइज कक्ष में जाकर जबरदस्ती रंग लगाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। एक दिन पूर्व भी उसने एक और महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी की थी। दोनों घटनाओं के पश्चात उसकी शिकायत की गई।

देखा गया पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज

चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। इसकी सूचना लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर को दी गई। उसके पश्चात पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज देखा गया।

उसमें पता चला कि, बुकिंग क्लर्क मना करने के बावजूद महिला अफसर एवं महिला कंडेक्टर को जबरदस्ती रंग लगा रहा है। वह नशे की स्थिति में भी दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े

टीटीई ने महिला के सिर पर किया पेशाब, आरोपी टीटीई बर्खास्त, जीआरपी ने किया गिरफ्तार।

भूतनाथ मार्केट में वकील व व्यापारी नेता में हुआ झगड़ा, व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करने की दी धमकी