लखनऊ में रेलवे ठेकेदार की हत्या में प्रयोग पिस्टल मिली, शूटर फरिदौस ने रिमांड पर उगले अनेक राज।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 25 दिसम्बर 2022: लखनऊ में रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर हत्या में प्रयोग पिस्टल और वैन मिल गयी हैं। पुलिस टीम को यह बात कस्टडी रिमांड के दौरान शूटर फिरदौस ने बताई थी। पुलिस रेलवे ठेकेदार की पहली पत्नी सहित बाकि लोगों को ढूंड रही है।

कार की सीट के नीचे छिपा रखी थी पिस्टल, चारबाग में खड़ी कर चला गया था बिहार

पुलिस जाँच में फिरदौस ने जानकारी दी कि, हत्या के पश्चात वह हत्या में प्रयोग की गयी वैन को चारबाग में लोको शेड के निकट खड़ी करके भाग गया था। वैन की सीट के नीचे पिस्टल भी छिपा दी थी। कैंट पुलिस के अनुसार, फिरदौस ने स्वीकार किया कि वह 2 हथियार बिहार से लाया था। 2 हथियार यहां तौहीद से लिया था। हत्या के पश्चात ये सब बिहार चले गये थे।

पुलिस मुठभेड़ में 3 अपराधी लिए जा चुकें हैं हिरासत में

इस  संबंध में मुठभेड़ के समय फिरदौस के सहयोगी कासिफ, मुन्ना और फैसल हिरासत में लिए जा चुके हैं। जिसके पश्चात पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया था। पुलिस की निरंतर छापेमारी के पश्चात फिरदौस 15 दिसम्बर को अदालत में उपस्थित हो गया था।

रेलवे ठेकेदार वीरेन्द्र उर्फ गोरख ठाकुर बिहार का हिस्ट्रीशीटर भी था। जो वारदात के समय दूसरी पत्नी के साथ कैंट निलमथा में निवास करता था। फिरदौस ने जाँच में जानकारी दी कि उसकी हत्या का षड़यंत्र उसकी पहली पत्नी प्रियंका की सहायता से बनाया गया था। उसी ने वीरेंद्र की पड़ताल करवाया था।  उसकी योजना के अनुसार ही वे सब बिहार पुलिस की पोशाक में आए थे। उसने ही उनके रुकने का इंतजाम जियामऊ स्थित होटल में कराया था।

गुडंबा के एक प्रकरण में फिरदौस ने किया था आत्मसमर्पण

15 दिसम्बर को गुड़ंबा में अपने विरुद्ध दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में फिरदौस ने आत्मसमर्पण किया था। वीरेंद्र को मार डालने के पश्चात, भागने के बाद उसके ऊपर 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।

प्रियंका एवं तौहीद को  ढूंड रही पुलिस

 

एडीसीपी अली अब्बास के अनुसार, प्रियंका के सम्बन्ध में फिरदौस अधिक  जानकारी नही दे सका। दोनों इस सम्बन्ध में भूमिगत हैं। फिरदौस ने बताया कि बीच में उसके नेपाल  भागने की सूचना प्राप्त हुई थी। तौहीद के सम्बन्ध में भी उसे कोई जानकारी नही है। डीसीपी पूर्वी ह्दयेश कुमार ने कहा कि,’ प्रियंका एवं तौहीद को ढूढने के लिए टीम नियुक्त की गयी हैं।