नए निकायों में भर्तियां अभी रुकीं, अब चुनाव के पश्चात शुरू होगी कार्यवाही

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 03 दिसम्बर 2022: यूपी के नए निकायों में भर्तियां अब निकाय चुनाव के पश्चात होंगी। पहले निकाय चुनाव से पूर्व भर्तियां संपन्न कराने की योजना थी, परन्तु वक्त कम होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। हाला की नए निकायों में अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य संपन्न कराया जायेगा।

उत्तर प्रदेश में साल 2017 से लेकर अब तक 109अतिरिक्त

नगर पंचायतें बनाई गई हैं। हर नगर पंचायतों में पांच पदों पर नई नियुक्तियां  होनी है। यानि 545 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। नगर विकास विभाग ने नई नगर पंचायतों में पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके अनुसार नियुक्तियां की जानी हैं,परन्तु नियुक्ति हेतु प्रस्ताव अभी सौंपा नहीं जा सका है। समूह ‘ग’ के पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास है।

इस वजह से अधिशासी अधिकारी से लेकर लिपिक पदों पर नियुक्तियां आयोग  द्वारा कराई जाएंगी । जानकारी के अनुसार, निकाय चुनाव के पश्चात इन पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। चतुर्थ श्रेणी और कंप्यूटर आपरेटर जैसे पदों पर कार्यदायी संस्था के द्वारा नियुक्तियां की जाएंगी।