शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम की गई, अब ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा में रहेंगे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 28 नवम्बर 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा कम कर दी गई है। अब वह वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। अभी तक उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गयी थी। 25 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति में यह निर्णय लिया गया। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी व अपनी बहू डिंपल यादव के लिए प्रचार कर रहे हैं। वह जगह-जगह जनसभाएं कर लोगों से डिंपल को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

शिवपाल जसवंतनगर से सपा के टिकट पर विधायक हैं। जसवंतनगर विधानसभा सीट भी मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यहां का वोट प्रतिशत मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैनपुरी सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है।