लखनऊ 26 जनवरी 2023: विवादों की वजह से अधिक चर्चित हुई शाहरुख़ खान एवं दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान आज रिलीज हो रही है। अभी जल्द ही शाहरुख़ खान की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था। इस गाने पर निरंतर विवाद हो रहा था।
बड़े नेताओं के कारण इस गाने के विरोध में अनेक स्थानों पर प्रदर्शन भी किये गये। दूसरी तरफ ट्विटर पर अनेक लोगों ने बायकाट का ट्रेड चला दिया।
परन्तु दर्शकों की दीवानगी कुछ ऐसी है कि, लखनऊ में दोपहर के शो अनेक स्थानों पर हाउस फुल हो चुके हैं। अनेक मल्टीप्लेक्स पर 50% टिकट बुक किये जा चुके हैं।
अनेक स्थानों के टिकट खिड़की पर अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। फिल्म रिलीज से ठीक पहले दर्शक टिकट के लिए मारामारी करते दिखाई दिये।
वन अवध,सिने पालिस, रिवरसाइड सहित अनेक स्थानों पर इस वक़्त वीआईपी टिकट की बुकिंग लगभग फुल दिखाई दे रही है। आईनाक्स में दोपहर का शो लगभग फुल है। आई नाक्स की 100 से ज्यादा स्क्रीन हैं।
बुक माई शो में 713.3 हजार लोगों ने ”आई एम इंट्रेस्टेड” को चुना। मतलब इतने लोग फिल्म देखने के इच्छुक हैं। दोपहर के पश्चात सबसे ज्यादा मारामारी रात 9.30 बजे के शो की है