एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी करने के आरोपी संजय शेरपुरिया को किया गिरफ्तार, स्वयं को बताता है, भाजपा के बड़े नेताओं का खास

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 27 अप्रैल 2023: मंगलवार देर रात एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध संस्था बनाकर करोड़ों  रूपये की ठगी करने का आरोप है। यह भाजपा के बड़े नेताओं का खास होने का दावा करता है। एवं लोगों से  काफी रूपये तरह-तरह के प्रलोभन देकर वसूलता है।

 इसके अतिरिक्त भी इसने अनेक प्रकार की धोखाधड़ी की है। बुधवार को एसटीएफ इसका खुलासा कर सकती है।   यह पहले भी चर्चित रहा है। जानकारी के अनुसार, यह बड़े भाजपा नेता व् उच्च अधिकारियों का रिश्तेदार या खास होने का दावा करता है।

इसने दिल्ली में आलीशान बंगला कब्ज़ा कर रखा है। यह “संजय फार यूथ” नामक संस्था संचालित करता है।  जिसका स्लोगन है, “स्वरोजगार से आत्मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्य”। इसने इसी प्रकार का बड़ा नेटवर्क गुजरात में भी बनाया है।

यह लोगों को भरोसे में लेकर उनके काम करने का दावा कर उनसे काफी रूपये वसूलता है। यह रूपये लाखों -करोड़ों में होते हैं। एसटीएफ काफी वक़्त से इसके संबंध मे छानबीन कर रही थी।  इसकी गिरफ़्तारी पुख्ता सबूत एकत्र करने के पश्चात की गयी है। संजय शेरपुरिया की गिरफ़्तारी की पुष्टि एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने की है।