यूपी में बढ़ेगा जेनेरिक दवाओं का बाजार, सरकारी हास्पिटलों में भी स्थापित होंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 19 दिसम्बर 2022: प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। अनेक कंपनियां यहां निवेश हेतु सामने आई हैं। जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर सरकारी हॉस्पिटलों में भी स्थापित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों तक जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करने हेतु शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार और जेनेरिक आधार के मध्य एमओयू होगा। इसके सम्बन्ध में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने भेट की।

अर्जुन देशपांडे ने कहा कि ,प्रदेश के सरकारी हास्पिटलों में जेनेरिक आधार के द्वारा मरीजों को सस्ते मूल्य पर दवाएं उपलब्ध करायी जा सकेगीं। जेनेरिक आधार के लगभग 1800 स्टोर संचालित हैं, उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में 150 स्टोर हैं। 

मुख्यमंत्री से बातचीत के पश्चात इसमें वृद्धि कर अब 700 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जेनेरिक स्टोर जिस जगह होगा, उससे लगभग पांच सौ मीटर दूर ही दूसरा स्टोर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सरकारी हॉस्पिटलों में जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर संचालित हैं। मरीजों को सस्ते मूल्य पर दवाएं प्रदान की जाती हैं।