क्रिसमस-डे के अवसर पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, जो निम्नवत है

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now


Lucknow Samachar 22 दिसम्बर 2023: यातायात विभाग ने दिनांक 25.12.2023 को क्रिसमस डे के अवसर पर यातायात के कुशल संचालन हेतु आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, जो निम्नवत है-
दिनांक 25.12.2023 को समय 15.00 बजे से समाप्ति तक यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगी ।

  • 1. सुभाष / परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग या के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  1. के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।
  2. हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नही आ सकेगा बल्कि यह यातायात चिरैयाझील, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।
  3. मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  4. अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
  5. बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा / लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड / लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
  6. डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।
  7. हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  8. मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा / बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
    नो पार्किंग जोनः-
    हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। पार्किंग:-
  9. कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेन्ट फासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक पंक्ति में पार्क होंगे।
  10. हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे।
    नोटः–कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन – समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, शव वाहन स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस / स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा, इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।