यूपी पुलिस को शीघ्र मिलेंगे नये DGP, इस पद की रेस में हैं 3 नाम, ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 13 मार्च 2023: यूपी पुलिस को शीघ्र ही नये DGP मिलेगे। इसके संबंध में पुलिस विभाग में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वैसे 3 नाम इस पद की रेस में सम्मिलित हैं। ये नाम शफी अहसान रिजवी,आनंद कुमार, विजय कुमार हैं।

इसके अतिरिक्त बड़ी जिम्मेदारी ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को दी जा सकती है। एवं काफी बदलाव जोन एवं जिलों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों में होने जा रहा है । 

संघ लोक सेवा आयोग को यूपी में नए DGP की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है। यूपी में पुलिस विभाग में काफी बदलाव का काउंटडाउन प्रारंभ हो गया है।

इसके पीछे 2 बड़ी वजह हैं। पहला, 31 मार्च को वर्तमान DGP डीएस चौहान का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दूसरा, यूपी में निकाय चुनाव अप्रैल- मई में होने की आशंका है ।

आनंद कुमार हैं DGP पद के सबसे प्रबल उम्मीदवार

DGP डीएस चौहान को स्थायी DGP नियुक्ति नहीं किया जा सकता था, क्योंकि राज्य सरकार ने सितंबर, 2022 में नए DGP की नियुक्ति का प्रस्ताव UPSC को भेजा था। जिसे कुछ आपत्तियों के साथ वापस कर दिया गया था।

माह मार्च में ये सेवानिर्वित होने वाले है। चूँकि यह कार्यवाहक DGP है, इसलिए इनके सेवा विस्तार के संबंध में संशय की स्थिति है। ऐसे में सेवा विस्तार मिलना मुश्किल है।

नियमानुसार पूर्व DGP मुकुल गोयल पहले नंबर पर हैं, परन्तु 11 मई, 2022 को मुकुल गोयल को DGP पद से हटाये जाने के कारण उनको इस रेस से बाहर ही माना जा रहा है। जिसके पश्चात DG इंटेलिजेंस एवं विजिलेंस डीएस चौहान को कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया था।

इसके अतिरिक्त सीनियारिटी के अनुसार DGP पद के उम्मीदवारों में सम्मिलित जीएल मीणा के जनवरी एवं डीजी आरपी सिंह के फरवरी में सेवानिर्वित होने के कारण 2 नए लोग इस रेस में सम्मिलित हो गए हैं। जिसमें सबसे प्रबल उम्मीदवार 1988 बैच के IPS आनंद कुमार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उन्हीं के बैच के विजय कुमार हैं