नव वर्ष पर लखनऊ को 5 जी का उपहार: बनारस के पश्चात उत्तर प्रदेश का दूसरा शहर बनेगा लखनऊ।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 11 दिसम्बर 2022: लखनऊ की जनता को नव वर्ष पर 5 जी का उपहार मिलने वाला है। एयरटेल अपनी 5 जी सुविधा प्रारंभ कर देगा। इससे प्रत्येक नागरिक को लाभ होने के अतिरिक्त कृषि क्षेत्रों को भी लाभ मिलने वाला है। दूरसंचार विभाग ने 5 जी एप्लीकेशन और दुरुस्तीकरण पर दबाव बनाते हुए 14 केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के साथ जुड़कर एक अंतर-मंत्रालयी कमेटी का गठन किया है एवं  इसमें कृषि मंत्रालय भी शामिल है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि 5 जी सुविधा किस प्रकार कृषि सुविधाओं को ओर अधिक उन्नति प्रदान कर सकता है।

एयरटेल यूपी के सीईओ सोवन मुखर्जी ने अवगत कराया कि, एयरटेल अनेक ताकतवर उपयोगों के संबंधों के साथ 5G की ताकत को दर्शाने जा रहा है। इस वक़्त बनारस में यह सुविधा चल रही है। लखनऊ प्रदेश का दूसरा शहर बनने जा रहा है।

उनका कहना है कि यह हमारे जीवन जीने और औध्योगिक क्षेत्रों में परिवर्तन ला देगा। एयरटेल 5 जी प्लस कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, मोबिलिटी और लोजिस्टिक्स में अभूतपूर्ण परिवर्तन लाने जा रहा है।

 तकनीकी से बढेगा व्यापार

उत्तर प्रदेश में नील की खेती को पुनः प्रारंभ करने वाली एमएमए हर्बल के कृषि वैज्ञानिक देवव्रत सिंह के अनुसार,  तकनीक का आधुनिक होना हमेशा फायदेमंद होता है। उनके क्षेत्र में जैसे ही कार्य उन्नत करेगा तकनीकी की जरुरत पड़ेगी। इसको अब 5 जी द्वारा पूरा किया जा सकता है।

5 जी के शुरु होने से आने वाले समय में सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य, कीट नियंत्रण आदि के डेटा से ड्रोन का संयोजन होगा, जिससे फसल की बुवाई के पूर्व एवं कटाई के पश्चात तक विशेष फायदा मिलेगा।

देवव्रत सिंह के अनुसार, “किसान पहले से एप्स के द्वारा अपने मोबाइल पर कृषि संबंधी जानकारी व सलाह प्राप्त कर रहे हैं। 5 जी कनेक्टिविटी के द्वारा, इस सलाह की सीमा अब हर एक के लिए एक सी न होकर कृषकों हेतु केस टू केस आधार पर और आधुनिक होगा।

5 जी के  कारण अल्ट्राफ़ास्ट कनेक्टिविटी एवं कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कॉम्बिनेशन स्मार्ट एग्रीकल्चर को अतिशीघ्र वास्विकता में परिवर्तित कर देगा।