बंगला बाजार का रेलवे ब्रिज का राजनाथ सिंह ने किया उदघाटन, अगले महीने दो और फ्लाईओवर का उपहार मिलेगा।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 03 दिसम्बर 2022: राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार में बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर शुक्रवार शाम से यातायात चलना प्रारम्भ हो जायेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उदघाटन किया। इस ओवरब्रिज के द्वारा कानपुर रोड से सीधे बिजनौर, शहीद पथ एवं  एयरपोर्ट की तरफ  आवागमन सरल हो जाएगा आलमनगर-उतरेटिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे में अनेकों बार बंद होती है।

इससे पुरानी जेल रोड की तरफ से आने वाले लोगों को शहीद पथ, बीबीएयू, ट्रांसपोर्टनगर, रमाबाई अम्बेडकर मैदान की तरफ जाने के लिए क्रॉसिंग पर काफी देर तक रुकना  पड़ता है। इसके अतिरिक्त यहां दिन भर यातायात अव्यवस्थित रहता था। इस क्रॉसिंग के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज बनने से लोगों को यातायात की समस्या और क्रॉसिंग के कारण रुकने से आजादी प्राप्त होगी।

सूत्रों के अनुसा ओवरब्रिज बन जाने से सबसे अधिक लाभ शहीद पथ के अंडरपास से होकर बिजनौर होते हुए जुनाबगंज-बनी तक जाने वालों को होगा। इसके अतिरिक्त शहीद पथ के अंडरपास से होकर दाईं ओर एयरपोर्ट और कानपुर रोड जाने के लिए भी उपयुक्त  मार्ग मिल गया है। ओवरब्रिज के उदघाटन सम्मलेन के अन्तर्गत मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, मेयर संयुक्ता भाटिया, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, रक्षामंत्री के ओएसडी केपी सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला सहित अनेक पार्षद भी उपस्थित रहे।

ओवरब्रिज बनने के प्रमुख बिंदु

  • बांगला बाजार में  ओवरब्रिज बनने का काम 4 महीने पूर्व हुआ पूर्ण,
  • 1180 मीटर लंबा चार लेन का है ओवरब्रिज
  • 121 करोड़ रुपये बनने में हुए हैं खर्च,
  • फरवरी 2021 में  प्रारम्भ हुआ था कार्य,
  • मार्च 2023 तक पूरा करने का था लक्ष्य ,
  • नवंबर 2022 में ही सेतु निगम ने बना लिया ओवरब्रिज

शीघ्र प्रारम्भ होगा लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे बनने का कार्य

सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। कार्य प्रारम्भ होने पर कानपुर रोड का यातायात बंगला बाजार फ्लाई ओवर की ओर विभाजित किया जा सकेगा। कानपुर रोड से आने वाले वाहन फ्लाई ओवर से होते हुये वीआईपी रोड होते हुए पारा, तेलीबाग या कैंट की ओर  जा सकेंगे।

4 फ्लाई ओवर अति शीघ्र बनायें जायेंगे

शहीद पथ से अमौसी हवाईअड्डे तक फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक, एक महीने में यह लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएगा। राजाजीपुरम से आरएलबी हॉस्पिटल को मिलाने वाला फ्लाईओवर भी बनकर करीब तैयार है। इसे भी एक महीने पश्चात चालू किया जा सकता है।

आईआईएम रोड से सीतापुर रोड पर भिठौली तिराहे के ऊपर बने रहे फ्लाईओवर का कार्य  भी दो माह में पूर्ण होने का अनुमान हैं। इंजीनियरिंग कालेज से मुंशी पुलिया के मध्य खुर्रमनगर चौराहे पर भी फ्लाईओवर  बनाने का कार्य हो रहा है। यह फ्लाईओवर चालू होने से चौराहे पर यातायात जाम की परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी।