परिवहन निगम के संविदा ड्राइवरों: कंडक्टरों की 10% वेतन वृद्धि, 25 हजार कर्मियों को मिलेगा लाभ।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 8 जनवरी 2023: परिवन निगम के संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों हेतु खुशखबरी है। उनके वेतन में 10% की वृद्धि की गयी है। इससे उनकी मासिक आय में 5 हजार तक की बढ़ोत्तरी होगी। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश निकाला है। 

वेतन बढ़ोत्तरी 1 जनवरी से प्रभावी होगी। इससे प्रदेश के 25 हजार संविदा ड्राईवर-कंडेक्टर को फायदा मिलेगा। परिवाह निगम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्र ने कहा कि नवंबर 2021 में वेतन बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस समय संविदा कर्मियों को 1.59 रुपये प्रति किमी. की दर से वेतन मिल रहा है। इसमें वृद्धि कर अब 1.75 रुपये प्रति किमी.कर दिया गया है। इधर, परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर व महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने एमडी से भेंट कर उन्हें बधाइयाँ दीं एवं कर्मचारियों से सम्बंधित दूसरे मुद्दे पर वार्ता की।