केजीएमयू में भर्ती मरीज हुआ गायब, एफआईआर दर्ज।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 8 जनवरी 2023: केजीएमयू में भर्ती मरीज संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। परिजन उसे ढूढ़ते रहे। कुछ पता नही चलने पर वजीरगंज कोतवाली जाकर गायब होने की रिपोर्ट लिखवायी है।

आलमबाग मवैया कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र सिन्हा (50) मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। उनका उपचार केजीएमयू मानसिक विभाग में किया जा रहा है। गुरुवार को झीमा कुमारी पति को उपचार हेतु लेकर केजीएमयू आयीं थीं। यहाँ डॉ. पवन गुप्ता ने उन्हें भर्ती कर लिया। पति को भर्ती कराने के पश्चात झीमा सामान लेने हेतु घर चली गई। कुछ देर पश्चात ही उन्हें फोन कर कहा गया कि, सुरेंद्र हास्पिटल से कहीं चले गए हैं। झीमा परेशान होकर हास्पिटल आयीं। काफी समय तक छानबीन करने के पश्चात भी सुरेंद्र के संबंध में सूचना प्राप्त नहीं हुई। जिसके पश्चात झीमा ने गायब होने की रिपोर्ट लिखवायी है।