होमगार्ड विभाग: अति उत्साह के साथ संपन्न हुआ 60वां स्थापना दिवस, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ली सलामी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 13 दिसम्बर 2022: उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग का 60वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को होमगार्ड्स मुख्यालय परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में अति उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में रंग-बिरंगे झण्डे से निर्मित परेड ग्राउण्ड पर सेरमोनियल वर्दी से सजी महिला तथा पुरुष जवानों की सशस्त्र, यातायात तथा फायर फायटिंग प्लाटूनों के द्वारा प्रदर्शित रैतिक परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्डस, उ0प्र0 द्वारा स्वीकार किया गया।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रातः 09:30 बजे आकर्षक रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया। परेड कमाण्डर धीरेन्द्र नाथ सिंह, जिला कमाण्डेन्ट, फतेहगढ, सेकेण्ड इन कमाण्ड राहुल कुमार, जिला कमाण्डेन्ट, सिद्धार्थनगर, परेड एड्जूटेन्ट हरिशंकर चौधरी, जिला कमाण्डेन्ट, हमीरपुर, कम्पनी कमाण्डर दिलीप कुमार फौजदार, बृजभान सिंह, बृजेश कुमार वर्मा और लाल साहब, निरीक्षक के नेतृत्व में संचालित रैतिक परेड द्वारा मुख्य अतिथि राज्यमंत्री को उच्च स्तरीय सलामी दी गई।

रैतिक परेड में होमगार्ड जवानों के प्रदर्शन, देशभक्ति गीतों की बैण्ड धुन और अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साह ने अदभुत दृश्य बना कर परेड ग्राउण्ड पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों व उच्चाधिकारियों एवं जनमानस को  आश्चर्यचकित कर दिया।

परेड में 12 प्लाटूनें उपस्थित थीं जिसमें 03 प्लाटून 5.56 एमएम इन्सास रायफल के साथ, 04 प्लाटून पुरूष 303 रायफल के साथ, 3 प्लाटून महिला 303 रायफल के साथ तथा 1 प्लाटून यातायात एवं 1 प्लाटून फायर फायटिंग की।