आवास विकास परिषद ऑनलाइन फ्लैट बेचेगा,10 हजार से अधिक ज्यादा फ्लैट रिक्त

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 01 दिसम्बर 2022: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अब ऑनलाइन अपने खाली फ्लैट बेचेगा। इसके लिए ऑनलाइन शौपिंग पोर्टल बनाया है। इसमें ग्राहक अपनी पसंद की योजना, फ्लैट के लोकेशन, उसकी अच्छाइयों के बारे में जान सकेंगे व अन्य जानकारी भी लाभ ले सकेंगे। जैसे ही ग्राहक फ़्लैट पसंद करके सेलेक्ट कर खरीदने के विकल्प पर क्लिक करेंगे उनका फ्लैट रिजर्व हो जाएगा। फिर आन लाइन शुल्क जमा कर सकेंगे।

आवास विकास इसका पोर्टल गुरुवार को शुरु करेगा।

आवास विकास परिषद के उत्तर प्रदेश  में 10 हजार से अधिक ज्यादा फ्लैट रिक्त हैं। परिषद के कर्मचारियों के कारण ही यह फ्लैट सेल नही हो पा रहे हैं। क्योंकि कर्मचारी अच्छे फ्लैटों को छिपाए रहते हैं। आने वाले ग्राहकों को उचित जानकारी  उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसी कारणवश आवास विकास ने फ्लैट बिक्री प्रक्रिया बहुत आसान कर दी है। आवास विकास के पोर्टल पर जाकर लोग स्वयं अपने चुने हुये  फ्लैट खरीद सकेंगे।

यह सुविधाएं दी जाएंगी

  • पोर्टल पर जाने के पश्चात समस्त फ्लैट की गूगल लोकेशन प्राप्त होगी। इसके द्वारा ग्राहक स्वयं पसंदीदा फ्लैट जाकर प्रत्यक्ष देख सकेंगे।
  • पोर्टल पर बुक करने के पश्चात कहीं पर किसी कर्मचारी  से मिलने की आवश्यकता नही होगी।
  • कुछ दिनों पश्चात आन लाइन ही एलाटमेंट लेटर भी प्राप्त होने लगेगा 
  • एलाटमेंट लेटर में फ्लैट की समस्त धनराशि के अतिरिक्त अन्य शुल्क व किश्तों की जानकारी होगी  ग्राहकों को सिर्फ बैनामा कराने हेतु ही आवास विकास जाना पड़ेगा
  • फ्लैट का क्षेत्रफल, दिशा, उसकी  विशेषतायें, रंग, खिड़की -दरवाजों की विशेषतायें सहित सारी जानकारी पोर्टल पर मिलेंगी।