लखनऊ का बेगम हजरत महल पार्क का सुन्दरीकरण होगा, विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने की शुरुआत।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 01 दिसम्बर 2022: यूपी सरकार लखनऊ के ऐतिहसिक बेगम हजरत महल पार्क का सौंदर्यीकरण कराएगी। और यहां पूरे प्रदेश की झलक मिलेगी। ताजमहल की तरह यहां काफी संख्या में विदेशी मेहमानों को आकर्षित की शुरुआत करने जा रही  है। लखनऊ विकास प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी  सौपी गई है.बेगम हजरत महल पार्क में मेहमान यूपी दर्शन करेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) से पूर्व माह फरवरी 2023  तक कार्य पूर्ण होगा। इसे’ वेस्ट टू वंडर-यूपी दर्शन’ की तर्ज पर निर्मित किया जाएगा।

लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क को अवध के अंतिम नवाब ने बनवाया था। नवाब वाजिद अली शाह की बेगम की याद में बनवाया गया था। यह पार्क लखनऊ के दिल में होटल क्‍लार्क अवध के निकट  बनाया गया था। जब नवाब को कोलकाता भेजा गया था तब बेगम हजरत महल ने ही लखनऊ की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी।

यहां ऐतिहासिक स्मारकों की रेप्लिका प्लास्टिक एवं अन्य कबाड़ से निर्मित किया जायेगा। पार्क में इमामबाड़ा, रूमी गेट, घंटाघर, अंबेडकर पार्क, राम मंदिर, ताजमहल के अतिरिक्त मथुरा काशी की धार्मिक और ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृति तैयार होगी। एवं ग्लोब पार्क में कलर  फसाड लाइटों के अतिरिक्त म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा. स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को 11.50 करोड़ का बजट प्रदान किया गया है। पार्क  की रुपरेखा का कार्य एकेटीयू के फैकेल्टी आफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग विभाग को दिया गया है।

बेगम हजरत महल ने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ीं थी और नेपाल जाकर मदद ली थी। हालांकि 1879 में उनकी मृत्यु हो गई थी। देश की आजादी के बाद केंद्र सरकार ने बेगम हजरत महल की याद में इस स्‍मारक को बनवाया था। पार्क 15 अगस्‍त 1962 को जनता के लिए खोला गया था। इस स्‍मारक में एक संगमरमर की मेज है। इसमें चार वृत्ताकार पीतल की प्‍लेट और भुजाओं के कोट लगाए गए हैं, जो अवध शाही खानदान से सम्बन्ध रखते हैं।