लखनऊ 24 दिसम्बर 2022:
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविधालय { एकेटीयू} के एग्जामिनेशन कंट्रोलर डा.अनुराग त्रिपाठी ने गुरुवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। कुलपति प्रो. पी के मिश्रा की ओर से इसे स्वीकृत कर लिया गया। आईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग प्रो. एच के पालीवाल को एग्जामिनेशन कंट्रोलर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
जानकारी नहीं त्यागपत्र की वजह
प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने अपने पद से त्यागपत्र क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। न ही उनसे इस सम्बन्ध में वार्ता हो सकी। उधर, कुलपति पी के मिश्र के अनुसार, प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने अपने पद से पूर्व में ही त्यागपत्र दे दिया था जिसे गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया है।
प्रो. पालीवाल अग्रिम आदेशों तक अपने शैक्षिक जिम्मेदारियों साथ एग्जामिनेशन कंट्रोलर का कार्यभार देखेंगे। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस विभाग आईईटी के प्रो. गिरीश चंद्र को एडिशनल एग्जामिनेशन कंट्रोलर एवं असिस्टेंट प्रो. एप्लाइड साइं, डा. मनोज कुमार को डिप्टी एग्जामिनेशन कंट्रोलर का कार्यभार दिया गया है।