अलाया अपार्टमेंट भरभरा कर ढहा, मलबे में दबे 14 लोग निकाले गये, 5-6 लोग अभी भी फसें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 25 जनवरी 2023: राजधानी में मंगलवार सायं अत्यंत दर्दनाक हादसे में वजीरगंज हसन रोड स्थित 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट भरभरा कर गिर गया। अलाया अपार्टमेंट में कुल12 फ़्लैट हैं। सबसे ऊपर एक पेंट हाउस है, सायं लगभग 6 बजे एकाएक अपार्टमेंट ढह गया। 

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जानकारी पर राहत-बचाव कार्य हेतु पुलिस के अतिरिक्त,एसडीआरएफ, सेना एवं दमकल के जवान पहुंचे। 3-4 जेसीबी लगाकर मलबा हटाकर व हैण्ड ड्रिलिंग मशीन की मदद से मलबे को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला जाने लगा।

देर रात तक पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ,एवं सेना के जवानो ने रेस्क्यू आपरेशन कर 1-1 करके 14 लोगों को बाहर निकाला। अभी भी 5-6 लोग फंसे हैं। जिनसे संपर्क कर आक्सीजन उपलब्ध करायी जा रही है। वे एक ही कमरे में हैं। 2 लोग संपर्क में हैं। 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व नगर विकाश मंत्री ए के शर्मा सहित शासन, प्रशासन के अनेक आला अफसर घटना स्थल पर उपस्थित रहे। इलाके में काफी पुलिस फ़ोर्स लगायी गयी है। 

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि, अलाया अपार्टमेंट गिरने के पश्चात रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। अभी  आपरेशन चलेगा। मलबा इतना ज्यादा है की हटाने में काफी समय व्यतीत होगा। रेस्क्यू आपरेशन कर बाहर निकले गये 14 लोगों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, बाकि फसें लोगों को निकालने हेतु राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

डीजीपी डी.एस.चौहान ने कहा कि, सूचना के अनुसार,घटना के समय 8 से 10 परिवार उपस्थित थे। अभी तक किसी को हिरासत में नही लिया गया है। घटना की उचित छानबीन की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, भूतल पार्किंग में हो रहे पानी के रिसाव को समाप्त करने हेतु मालिक उसमे पाईप डालने हेतु कार्य करवा रहे थे। 3 दिनों से ड्रिलिंग मशीन से खोदाई कर कार्य किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, अंडरग्राउंड एक कमरा भी बनवाया जा रहा था। अनुमान है कि, इसी समय अपार्टमेंट की फाउन्डेशन ग्रिड  डैमेज हुई। जिसके कारण पूरा अपार्टमेंट भरभरा कर ढह गया।