राजधानी में बढ़ेगा ऑटो का किराया, ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स संघ द्वारा की गयी मांग।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 14 जनवरी 2023: ऑटो में यात्रा करने वालों की पाकेट हल्की हो सकती है। राजधानी के ऑटो वाले 2 गुना किराये में वृद्धि का विचार कर रहे हैं। इसके सम्बन्ध में आरटीओ एवं जिला प्रशासन से मांग तेज कर दी गई है। बताया गया है कि, वर्ष 2014 के पश्चात किराये में वृद्धि नही हुई है।

लखनऊ से पूर्व दिल्ली जैसे शहरों में किराये में वृद्धि की जा चुकी है। लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स संघ ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि, महंगाई में वृद्धि के कारण किराये में वृद्धि आवश्यक है। इसमें ईधन की महंगाई भी सम्मिलित है। बताया गया है कि,सीएनजी मूल्य वर्ष  2014 में 49.76 रुपए प्रति किलोग्राम था, अब जनवरी 2023 में इसका मूल्य 98.96 रुपए तक चला गया है।

2 किलोमीटर पर 25 रुपए किराए की मांग

संघ की ओर से पहले 2 किलोमीटर हेतु 25 रुपए किराया करने की मांग की गयी है। इसमें1 किलोमीटर हेतु 12 रुपए देने की मांग की गयी है। संगठन के अध्यक्ष प्रभात कुमार दीक्षित ‘पंकज’ ने कहा कि, भुवनेश्वर, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर एवं दिल्ली सहित अनेक शहरों के किराये में वृद्धि हुई है। इसलिए राजधानी  जैसे शहर में भी किराये में वृद्धि की मांग तेज हुई है।

अभी 6.39 रुपए लिया जाता है किराया

इस वक़्त1 किलोमीटर हेतु 6.39 रुपए किराया लिया जाता है। इसके पश्चात प्रत्येक 500 मीटर की दूरी हेतु 3.04 रुपए लिया जाता है। उनकी मांग है कि न्यूनतम पहले 2 किलोमीटर हेतु कम से कम किराया करना पड़ेगा। उनके अनुसा,सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा रोजाना 100 किमी की दुरी तय करते हैं। जिनकी सीएनजी का खर्च रोजाना अनुमानित 30 किमी प्रति किलो है।