भाजपा ने घोषित किये 10 नगर निगम में महापौर के प्रत्याशियों के नाम, लखनऊ नगर निगम में सुषमा खड़गवाल बनी भाजपा की मेयर प्रत्याशी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की पूर्व अध्यक्ष सुषमा खड़गवाल भाजपा प्रत्याशी बनाई गई हैं। रविवार रात पार्टी ने पहले चरण की 10 नगर निगम में महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की।

प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी एवं प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा नंदी का टिकट काट कर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में महापौर प्रत्याशी नियुक्त किया गया है।

वहीं चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में गोरखपुर नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी बनाया गया है। एवं निरंतर दूसरी बार मुरादाबाद नगर निगम में निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल को महापौर का टिकट दिया गया है।

एवं पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित झाँसी नगर निगम में महापौर के लये  प्रत्याशी नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित आगरा नगर निगम महापौर पद  के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी की कार्यकर्ता कामिनी राठौर को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित फिरोजाबाद नगर निगम में  महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। चिकित्सक डॉ. अजय कुमार को पिछ़ड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के लिए टिकट दिया गया है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को महापौर पद पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ये भी पढ़े

उपडाकघर में 59.85 लाख रुपये का गबन, बचत खातों की राशि में हुआ गेम, उप डाकपाल नीरज सिंह व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज