उपडाकघर में 59.85 लाख रुपये का गबन, बचत खातों की राशि में हुआ गेम, उप डाकपाल नीरज सिंह व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 15 अप्रैल 2023: 59.85 लाख रुपये का गबन महानगर आरपी लाइन उपडाकघर में किया गया। डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने विभागीय जांच में इसकी पुष्टि के पश्चात उप डाकपाल नीरज सिंह व अन्य अज्ञात पर  केस दर्ज कराया है। गबन की राशि में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अनेकों अन्य शिकायतों की विभागीय जांच चल रही है।

इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा के अनुसार, 14 जनवरी 2021 से 4 फरवरी 2023 के बीच गबन किये जाने का आरोप डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक ने लगाया है। बचत खातों की राशि में आरोपियों ने गेम खेला है।

उप डाकपाल नीरज सिंह ग्राहकों से रूपये लेकर फर्जी पर्ची पर फर्जी मुहर लगाकर दे देता था। जिसके पश्चात अपने से संबंधित खातों में रुपयों को जमा कर देता था। 50 से ज्यादा ग्राहकों के खातों से यह गेम खेला गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। 

 ग्राहकों के खातों में आरोपी स्वयं से बन गये थे सह-खाताधारक

डाकघर के प्रवर अधीक्षक से 16 फरवरी को पुलिस लाइन निवासी रीता कुमारी ने शिकायत की थी। जांच करने पर पता चला कि, 1 लाख 30 हजार रुपये का गबन किया गया है। जांच आगे बढ़ाये जाने पर इसका पर्दाफाश हुआ।   

इसमें यह भी जानकारी सामने आई कि, ग्राहकों के खातों में आरोपी स्वयं से सह-खाताधारक बन गए थे। जिससे रुपयों की हेराफेरी करने में कोई परेशानी न हो।

खाताधारकों के जाली हस्ताक्षर बनाकर की अवैध निकासी

विभागीय जांच में पता चला कि, नीरज ने राशि को अपने खाते (पोस्ट ऑफिस वाले) में अलग-अलग खातों से ट्रांसफर किया। इसके अतिरिक्त खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर नीरज व अन्य आरोपियों ने अवैध निकासी की।

ये भी पढ़े

लखनऊ में रोडवेज की हड़ताल के कारण दिल्ली सहित लगभग समस्त मार्गों पर बसों का संचालन स्थगित, रोडवेज कर्मचारी क्षेत्रीय प्रबंधक को हटाने के साथ ही 12 सूत्रीय मांगों पर अड़े

Comments are closed.