भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में पत्नी का जिक्र

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल ने सोमवार को सुबह दस बजे के करीब गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे पत्नी से विवाद की बात लिखी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभिषेक शुक्ल सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव में रहते है।

इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के अनुसार:

सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि नंदिनी एनक्लेव निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक शुक्ल (39) ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। पत्नी और बच्चे के साथ यहां रहते हैं।

सुसाइड नोट में घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया है। इसके लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस संग एसीपी स्वाति चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है।

कुर्सी पर था शव, नीचे पड़ी थी पिस्टल:

अभिषेक का शव ड्राइंग रूम में कुर्सी पर मिला। उनकी पिस्टल कुर्सी के नीचे पड़ी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम संग मौके से साक्ष्य एकत्र किए। जहां से एक सुसाइड नोट, मोबाइल फोन व कुछ कागजात भी मिले। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने घटना के विषय में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

घर पर नहीं थे परिजन:

घटना के वक्त अभिषेक के घर पर उनका मित्र पवन पांडेय ही मौजूद था। पवन के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर कमरे में गया तो उनका लहूलुहान शव कुर्सी पर पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम (112) को फोन पर दी। जिसके साथ ही परिजनों को बताया।