IPL 2022: लखनऊ की टीम भी अब खेलेगी आईपीएल(IPL), संजीव गोयनका होंगे मालिक

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

हमारे लखनऊ शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। IPL 2022  की  टीमों का ऐलान हो गया है। अब लखनऊ (Lucknow) की टीमें भी अगले सीजन में आईपीएल मैदान में नजर आएंगी।

आईपीएल में अब 8 के बजाए 10 टीमें:

यूएई के ताज दुबई होटल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) टीम की नीलामी का आयोजन हुआ। इस में लखनऊ और अहमदाबाद की टीम को शामिल किया गए। इसी के साथ दो नई टीमों के शामिल होने के बाद अगले सीजन में IPL में टीमों की संख्या बढ़कर दस हो जाएगी। साथ ही मुकाबलों की संख्या में भी इजाफा होगा, जो 60 से बढ़कर 74 हो जाएंगे। नई टीमों के आने से अब नए खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा।

संजीव गोयनका होंगे लखनऊ टीम के मालिक:

लखनऊ की टीम को देश के जाने-माने उद्योगपति संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के स्वामित्व वाली RPSG ने 7,090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया। इसी के साथ लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। संजीव गोयनका ने कहा कि वे आईपीएल में वापसी करके खुश हैं।

कौन है संजीव गोयनका:

संजीव गोयनका(Sanjiv Goenka) देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं। उनका ग्रुप (RP Sanjiv Goenka Group) मुख्य रूप से 6 बड़े उद्योगों में कार्यरत है, ये 6 ग्रुप हैं- बिजली और प्राकृतिक संसाधन, मीडिया और मनोरंजन, शिक्षा और आईटी, सारेगामा इंडिया और फिलीप्स कार्बन ब्लैक हैं।

गोयनका के इस संगठन में 50 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं, और उनके पास 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। उनके इस ग्रुप में लाखो शेयरहोल्डर भी हैं। 60 वर्षीय गोयनका RP-संजीव गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं।

लखनऊ टीम की सबसे ज्यादा बोली लगी:

सोमवार को दुबई में हुई नीलामी में गोयनका ग्रुप ने सबसे ज्यादा 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ टीम की  फ्रैंचाइजी अपने नाम करा लिया। जब की सीवीसी कैपिटल ग्रुप ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी 5600 हजार करोड़ में खरीदी है। बीसीसीआई को इन दो नई टीमों से 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसे 12,690 करोड़ रुपये की कमाई हुई।