सिटी लॉ कालेज के विधार्थी को अपराधियों ने मारी गोली।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 23 दिसम्बर 2022: लखनऊ में बीबीडी थाना क्षेत्र के तिवारीगंज में रात्रि लगभग डेढ़ बजे एक्सयूवी से आये अपराधियों ने लॉ के विधार्थी अभिनव शुक्ला को गोली मार दी। गोली मारने के पश्चात बदमाश बाराबंकी की ओर निकल गये। जानकारी मिलने पर गयी पुलिस ने घायल छात्र को उपचार हेतु लोहिया हास्पिटल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निकटवर्ती सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जाँच की जा रही हैं।

प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल सिंह के अनुसार, प्रतापगढ़ का निवासी अभिनव शुक्ला दयाल रेजीडेंसी में  निवास करता है। वह तिवारीगंज स्थित सिटी लॉ कालेज से लॉ का छात्र है। अभिनव के अनुसार, बृहस्पतिवार रात्रि लगभग डेढ़ बजेे वह अपने मित्रों के साथ खाना खाकर वापस आ रहा था। उसी वक्त एक एक्सयूवी उसके निकट आकर रूकी। एक्सयुवी से आये अपराधियों ने नाम व पता पूछा। मालूम न होने की बात कहकर अभिनव अपनी मोटर साईकिल स्टार्ट कर आगे जाने लगा। इसी वक़्त एक्सयूवी  से आये अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।

 गोली अभिनव के कुल्हे में लगी। वह रोड पर गिर गया। उसे घायल देख कर मित्रों ने हल्ला मचाया। अपराधी मौका पाकर बाराबंकी की ओर निकल गये। जानकारी होने पर पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज  हो गया है।  निकटवर्ती क्षेत्रों के समस्त सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जाँच की जा रही है। वहीं अभिनव शुक्ला के सम्बन्ध में कॉलेज से जानकारी एकत्र की जा रही है। कॉलेज की गुटबाजी व अनेक बिन्दुओं पर जाँच हो रही है। पुलिस के अनुसार, घायल विधार्थी के परिवार वाले प्रातः लोहिया हास्पिटल आये। जहां से उसे डिस्चार्ज कराकर किसी प्राइवेट हास्पिटल ले गये हैं।