लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में बढ़ेगी ठंडक।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 28 नवम्बर 2022: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। इस कारण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब ठंडक का प्रभाव बढ़ने लगा है। वैसे तो  इस वर्ष राजधानी लखनऊ सहित सारे उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंडक पड़ने की सम्भावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अनेकों  स्थानों पर तेज हवा चलने और ठंडक बढ़ने की आशंका बतायी गयी है

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की आशंका बतायी है। एवं  मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अनेक स्थानों पर गहरा कोहरा छाया रहेगा। सोमवार से तापमान में और कमी देखने को मिलेगी। वहीं आने वाले दो दिनों तक अनेक स्थानों पर तीव्र हवा भी चलेगी। इस कारण से ठंडक और तीव्र होने की आशंका बतायी जा रही है।

राजधानी लखनऊ में तो विगत कई दिनों से तापमान में निरन्तर कमी नोट की जा रही है। सोमवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। कई स्थानों पर तो लोग अलाव जलाकर हाथ तापते हुए दिखायी दिये। बीते दो दिनों के मुकाबले सोमवार को हवा कम चलने की आशंका मौसम विभाग ने बतायी है। आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की आशंका है। राजधानी में वायु प्रदुषण “अत्यंत प्रदुषित” की श्रेणी में है। सोमवार की सुबह राजधानी के तालकटोरा औध्योगिक इलाके में एक्यूआई 308 नोट किया गया 

वास्तव में , राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर निरन्तर चल रही पछुआ हवाओं के कारण अब मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है।इसलिए रात्रि में कपकपी भी ज्यादा होने लगी है। सुबह के कोहरे और हवा से दिन में भी ठंडक में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, परन्तु पश्चिमी हवा से ठंडक में वृद्धि होगी।