लखनऊ के हजरतगंज परिसर में ध्वस्त किया गया अतिक्रमण, कर्मचारियों ने घर बना लिया था।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 30 नवम्बर 2022: राजधानी लखनऊ के सिंचाई विभाग परिसर में बुलडोजर चलाया गया। सिंचाई विभाग परिसर में अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने को लेकर बुलडोजर चलाया गया। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों ने आवासीय परिसर में अवैध कब्जा कर रखा था। जिसके सम्बन्ध में विभाग के द्वारा अनेकों बार नोटिस भी दी गई थी। नोटिस के पश्चात स्वयं कार्रवाई न करने पर बुधवार को सिंचाई विभाग के परिसर में अवैध कब्जे पर कार्यवाही की गई।

हजरतगंज के बालू अड्डे  के निकट बने  सिंचाई विभाग के आवासीय परिसर में रिक्त पड़ी जमीन पर कई कर्मचारियों ने मकान बनवा लिया था। विभाग के कर्मचारियों की मदद से कुछ बाहरी लोगों ने भी सिंचाई विभाग के आवासीय परिसर में मकान बनाकर रह रहे थे। विभाग के द्वारा अनेक बार कर्मचारियों को नोटिस देकर स्वयं अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए समय दिया था। लेकिन खाली पड़ी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे पर कोई भी कार्यवाही कर्मचारियों के द्वारा नहीं की गई। जिसके बाद बुधवार प्रातः  पुलिस की मदद से बुलडोजर द्वारा अवैध कब्जे को ध्वस्तकिया गया।